फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity consumption increased on Diwali, increased load on sub-stations

हाथरस : दिवाली पर बढ़ी बिजली की खपत, उपकेंद्रों पर भार बढ़ा

Tue, 25 Oct 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity consumption increased on Diwali, increased load on sub-stations
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली के पर्व पर सोमवार को शहर और देहात में बिजली सिस्टम ओवरलोड रहा। हालांकि भार को मेंटेन करते हुए शहर में बेहतर बिजली की आपूर्ति की गई। देहात में कुछ स्थानों पर फॉल्ट के चलते बिजली बाधित रही। दिवाली पर जिस तरह बिजली का अंधाधुंध प्रयोग हुआ है, उससे इस महीने बिजली की खपत का आंकड़ा बढ़ना तय है। पिछले महीने नवरात्र और मेलों के आयोजन के चलते जिले में तीन मिलियन यूनिट बिजली की खपत बढ़ गई थी।
उल्लेखनीय है कि जिले में 65 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में आधा दर्जना विद्युत उपकेंद्रों के अलावा छोटे बड़े साढ़े 700 ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। दिवाली पर अफसरों ने अधीनस्थों को रविवार से सोमवार की रात 12 बजे तक बेहतर बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे। इसको ध्यान में रखते हुए विद्युत उपकेंद्रों पर अवर अभियंताओं की तैनाती रही और आपूर्ति सामान्य रही।
विज्ञापन

खास बात यह है कि दिवाली के पर्व पर शहर से देहात तक हर घर रोशनी से जगमग रहा। इस कारण बिजली की खपत में काफी इजाफा हुआ है। वैसे जिले में 500 मेगावाट बिजली की हर रोज की खपत होती है। पिछले महीने से मेले व नवरात्र के चलते तीन मिलियन यूनिट बिजली की खपत में इजाफा हुआ था, इसलिए बिजली अधिकारी दिवाली के पर्व पर भी खपत का आंकड़ा बढ़ने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खपत की रिपोर्ट माह के अंत में आती है, इसलिए यह पता नहीं चल सका कि दिवाली पर बिजली की कितनी खपत हुई है। अधिशासी अभियंता परीक्षण प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि एक से 10 तारीख तक बिजली की खपत की रिपोर्ट आती है। उससे पता चलेगा कितनी खपत बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed