{"_id":"5fc295d98ebc3e9bf00e1eff","slug":"hathras-election-campaign-will-end-today-candidates-engaged-to-woo-voters-hathras-news-ali24984940","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, मतदाताओं को लुभाने में जुटे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, मतदाताओं को लुभाने में जुटे प्रत्याशी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एमएलसी चुनाव के लिए रविवार की शाम को प्रचार बंद हो जाएगा। ऐसे में पूरे दिन प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने प्रचार और मतदाताओं को लुभाने में जुटे रहे। मुकाबले में शामिल प्रत्याशियों की कोशिश हवा का रुख अपनी तरफ मोड़ने की है।
स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में महज दो दिन बचे हैं। रविवार की शाम को चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। ऐसे में प्रत्याशियों के समर्थक लगातार प्रचार और बूथ प्रबंधन में जुटे हैं। इस जिले में भी 15,538 स्नातक और 3,015 शिक्षक वोट डालेंगे। चुनाव क्षेत्र काफी काफी बड़ा है। प्रत्याशियों ने इस जिले में अपने समर्थकों को प्रचार की कमान सौंप रखी है।
कुछ पार्टियों ने अपने प्रत्याशी खड़े कर रखे हैं तो उनके प्रचार और बूथ प्रबंधन से लेकर मतदाताओं को पर्चियों को बांटने का जिम्मा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सौंप रखा है। वोटरों को लुभाने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी वोटरों के घर जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी खासा प्रचार कराया जा रहा है। मुकाबले में शामिल सभी प्रत्याशी अपनी हवा बनाने में लगे हैं।