{"_id":"610ad02c8ebc3eb7c9382422","slug":"hathras-elderly-injured-by-shoveling-divyang-son-also-injured-shaphu-news-ali2698762108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बुजुर्ग को फावड़ा मारकर किया घायल, दिव्यांग बेटा भी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बुजुर्ग को फावड़ा मारकर किया घायल, दिव्यांग बेटा भी जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
कस्बे में मंगलवार की देर रात को एक युवक ने शराब पीकर सोते हुए बुजुर्ग पर फावड़े से हमला कर दिया। फावड़ा प्रहार से बुजुर्ग का सिर फट गया। जब उसके पास सो रहे उसके दिव्यांग बेटे ने पिता को बचाने की कोशिश की तो आरोपी युवक ने उसको भी फावड़ा के मारकर घायल कर दिया। परिजन बुजुर्ग को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा ले गए हैं। पुलिस ने रात को ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।
मंगलवार की देर शाम तीन को युवकों ने बैठकर खूब शराब पी। इसके बाद उनमें से एक युवक अपने घर चला गया। बाकी दो युवकों के परिवार के मध्य चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। इधर, एक युवक का दूसरा भाई भी वहां आ पहुंचा। दोनों ने मिलकर उस युवक की पिटाई कर दी। इस बात को लेकर युवक ने रात करीब एक बजे कोतवाली के पास बने टीन शेड में सोये हुए युवकों के 71 वर्षीय पिता रवींद्र कुमार शर्मा पर फावड़ा से हमला कर दिया।
बुजुर्ग के साथ सोये दिव्यांग आशू की पिता की चीख सुनकर आंख खुल गई। उसने देखा कि युवक उसके पिता पर फावड़े से प्रहार कर रहा है। उसने पिता को बचाने के कोशिश की। युवक ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। इसके बाद हमलावर युवक वहां से भाग गया। घायल दिव्यांग किसी तरह से पास ही घर पर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी परिजनों की दी।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया। घायल को सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। दिव्यांग युवक को मरहम-पट्टी कर छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को रात में ही हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।