{"_id":"62f3fdd472020b61366d2f9d","slug":"hathras-elderly-buried-under-bike-slipped-and-died-shaphu-news-ali2979418140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक फिसलकर गिरने से उसके नीचे दबे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक फिसलकर गिरने से उसके नीचे दबे बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के गांव नगला बिहारी से कुकरगवां जाने वाले लिंक मार्ग पर बाइक सवार एक बुजुर्ग की बाइक फिसलने पर उसके नीचे दबने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा दिया है।
गांव नगला भैंस थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद निवासी 60 वर्षीय पप्पू मंगलवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने गांव से क्षेत्र के गांव कुकरगवां में अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। नगला बिहारी से कुकरगवां को जाने वाले लिंक रोड पर असंतुलित होकर उसकी बाइक रोड किनारे बने गड्ढे में गिर पड़ी जिसके नीचे वह दब गया।
घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। काफी देर के बाद किसी राहगीर ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके स्वजनों को इस घटना की सूचना दे दी है। संवाद