{"_id":"62f54acf68e0a84308388925","slug":"hathras-eight-year-old-child-dies-due-to-bee-attack-hathras-news-ali298010911","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bee Attack : मधुमक्खियों के हमले में आठ साल के बच्चे की मौत, दो बालकों की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bee Attack : मधुमक्खियों के हमले में आठ साल के बच्चे की मौत, दो बालकों की बची जान
Fri, 12 Aug 2022 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:45 AM IST
सार
Bee Attack : आठ साल का पप्पू अपने मकान की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। उसके साथ परिवार के ही दो और बच्चे और खेल रहे थे। उन्हीं में से एक बच्चे ने पास ही में मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते में पत्थर मार दिया जिससे मक्खियां छत्ते से उड़कर बच्चों की तरफ आने लगीं।
विज्ञापन
हाथरस : मधुमक्खी के काटने से मृत बच्चे का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
विस्तार
जंक्शन क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में दूसरी मंजिल पर खेल रहे तीन में से एक बच्चे पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हमले में बच्चा बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी नेकसे का आठ साल का बेटा पप्पू अपने मकान की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। उसके साथ परिवार के ही दो और बच्चे और खेल रहे थे। उन्हीं में से एक बच्चे ने पास ही में मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते में पत्थर मार दिया जिससे मक्खियां छत्ते से उड़कर बच्चों की तरफ आने लगीं।
विज्ञापन
यह देखकर दो बच्चे तो मौके से भाग गए, लेकिन पप्पू को मधुमक्खियों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से पप्पू मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वे आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से घर मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन