फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Eight thousand people are facing water crisis in the scorching heat

हाथरस : भीषण गर्मी में आठ हजार लोग झेल रहे पानी का संकट

Sun, 01 May 2022 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Eight thousand people are facing water crisis in the scorching heat
हाथरस : वार्ड संख्या सात में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में शहर के कई इलाके के लोगों को पीने तक के पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। आठ हजार की आबादी पर इस वार्ड में कुल 30 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से केवल छह हैंडपंप ही पानी दे रहे हैं। इन हैंडपंप पर भी पानी भरने वालों की लाइन लगी रहती है। क्षेत्रीय सभासद ने कई बार हैंडपंप सही कराने की मांग की, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा है।
उल्लेखनीय है शहर के वार्ड संख्या में नवल नगर, नगला भूरा रोड, रमनपुर और महादेव बगीची सहित कई इलाके आते हैं। इस इलाके में 30 हैंडपंप लगे हैं। अधिकांश हैंडपंप शोपीस बने हुए हैं। मात्र छह इंडिया मार्का टू हैंडपंप ही चालू हैं। जब बिजली गुल हो जाती है तो लोग पानी के लिए काफी परेशान रहते हैं। कई बार क्षेत्रीय सभासद ने हैंडपंप को सही कराने की गुहार लगाई, लेकिन आज तक यह हैंडपंप चालू नहीं हो पाए हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

भीषण गर्मी में हैंडपंप खराब पड़े हैं। पीने के पानी तक के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। नगर पालिका द्वारा हैंडपंप को सही कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक शर्मा, रमनपुर
कई बार सभासद से हैंडपंप सही कराने की मांग, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। गर्मी में हैंडपंप सही न होने के कारण पीने के लिए पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
-प्रेमवती नवल नगर
जब पीने के पानी के इंतजाम नहीं है तो नगर पालिका लोगों को क्या मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। कई माह से हैंडपंप खराब पड़े हैं। सभासद भी समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन देते रहते हैं।
-मोंटा गुरु, नवल नगर
कई बार पालिका के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया है। आज तक हैंडपंप को रिबोर करने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की है।

-निशांत उपाध्याय, सभासद वार्ड सात
हैंडपंपों की समय-समय पर मरम्मत कराई जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया होती है। तब हैंडपंप रिबोर होते हैं। हाल में जिला प्रशासन की ओर से कुछ रिबोर और दिए गए हैं। जहां ज्यादा हैंडपंप खराब हैं, उन इलाकों में जल्द रिबोर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed