{"_id":"62f3fd4cca9739311045e579","slug":"hathras-eight-people-including-four-bank-workers-corona-infected-hathras-news-ali2979410151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चार बैंककर्मियों सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चार बैंककर्मियों सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है। अब आठ लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चार बैंक कर्मी भी शामिल हैं। इस बैंक का कामकाज बंद रहा। यहां सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। वहीं संक्रमित निकले लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
पिछले दिनों एक बैंक कर्मी, एक फार्मासिस्ट व एक गांव का व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के बाद कुछ लोगों के नमूने लिए थे। इनमें बैंक कर्मी भी शामिल थे। बुधवार को आठ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
इनमें चार उसी बैंक के कर्मचारी शामिल हैं, जिस बैंक के एक कर्मचारी की जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। बुधवार को बैंक में आम लोगों के काम नहीं किए गए। किसी को भी बैंक में प्रवेश नहीं दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजीटिव आए बैंक कर्मियों को होम आइसोलेट किया और उनके संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए। संवाद