{"_id":"5ea5ce4b8ebc3e905107135d","slug":"hathras-eight-hundred-farmers-paid-wheat-due-to-lack-of-money-hathras-news-ali232282597","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पैसे की कमी ने अटकाया आठ सौ किसानों का गेहूं का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पैसे की कमी ने अटकाया आठ सौ किसानों का गेहूं का भुगतान
विज्ञापन
हाथरस: मंडी समिति में बने गेहूं क्रय केंद्र पर होती तुलाई।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन से सारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। सरकार के पास भी राजस्व की कमी है। ऐसे में जिले के करीब 800 किसानों को अभी गेहूं बेचने के बाद भुगतान नहीं हो सका है। अभी तक 100 किसानों का भुगतान हो चुका है। बाकी किसान अभी लाइन में लगे हुए हैं। इस बार पीएफएमएस पद्धति से शासन स्तर से भुगतान किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से गेहूं की खरीद की सीधी मॉनीटरिंग की जा रही है। जिले को 57 हजार 900 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिले की सरकारी मशीनरी ने 54 क्रय केंद्रों की मदद से 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। अब तक करीब 45 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। गेहूं बेचने में 900 किसानों का सहयोग रहा है। खास बात यह है कि शासन स्तर से पीएफएमएस पद्धति से भुगतान किया जा रहा है। इस कारण अभी तक 100 किसानों का ही भुगतान हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि राजस्व की कमी के चलते 800 किसानों के भुगतान में देरी हो रही है। वैसे इस सप्ताह में किसानों का भुगतान होने की उम्मीद है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है अब तक करीब 900 किसानों ने गेहूं बेचा है, जिसमें 100 किसानों का भुगतान हो चुका है। भुगतान की प्रक्रिया हाल ही में शुरू हुई है। इस सप्ताह तक सभी किसानों का भुगतान होने की उम्मीद है।