{"_id":"609d698a8ebc3ef5684dfb79","slug":"hathras-eid-ul-fitr-festival-will-be-celebrated-today-namaz-will-be-held-in-homes-hathras-news-ali263047186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार, घरों में रहकर होगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार, घरों में रहकर होगी नमाज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ईद उल फितर का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद को लेकर तैयारी की है। वहीं पुलिस प्रशासन भी पर्व को लेकर सतर्क है। थाना स्तर पर इस पर्व को लेकर बैठक की गई और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी व प्रशासन ने लोगों से घर में ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की है।
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी ने बताया कि कोरोना के चलते इस बार ईदगाह पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। लोग अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा करें। संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए लोग गले मिलने और हाथ मिलाने से परहेज करें। इधर, त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। थाना स्तर पर बैठकें की गई और लोगों से अपील की गई कि वह कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों पर ही त्योहार को मनाएं।