फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: effigy of film Adi Purush burnt, demand for ban

हाथरस : फिल्म आदिपुरुष का पुतला फूंका, प्रतिबंध की मांग

Fri, 07 Oct 2022 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:08 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)कर्मयोग सेवा संघ के बैनर तले फिल्म आदि पुरुष का विरोध किया गया और पंत चौराहे पर पुतला फूंका गया।फिल्म आदिपुरुष में रामायण के पात्रों को विकृत करके दिखाया गया है।

विज्ञापन
Hathras: effigy of film Adi Purush burnt, demand for ban
हाथरस : फिल्म आदि पुरुष का पुतला दहन करते कर्म योग सेवा संघ के सदस्य। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कर्मयोग सेवा संघ के बैनर तले फिल्म आदि पुरुष का विरोध किया गया और पंत चौराहे पर पुतला फूंका गया। संघ ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहा कि बॉलीवुड ने हिंदुओं का तमाशा बना रखा है। आए-दिन ऐसी फिल्में बनाई जाती हैं, जिससे जिससे हिंदुओं की भावनाएं होती हैं। फिल्म आदिपुरुष में रामायण के पात्रों को विकृत करके दिखाया गया है। रावण और हनुमान जी को ऐसे प्रस्तुत किया है जैसे कोई आक्रांता हों। बॉलीवुड द्वारा धार्मिक चरित्रों का जिस तरह इस्लामीकरण करते हुए मजाक बनाया जा रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ के महामंत्री प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति के विरुद्ध कार्य करना ही सदैव बॉलीवुड की प्रवृत्ति रही है। जो निर्माता निर्देशक भारतीय संस्कृति के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं, उनका पूर्ण बहिष्कार ही उनका इलाज है। फिल्म को सरकार से प्रतिबंधित करने की मांग करता है। इस मौके पर शिवदत्त उपाध्याय, मुकेश राजपूत, विनय पचौरी, उमेश शर्मा, सनी गौतम, दिनेश जादौन, रमेश पुंढीर, अजय वर्मा, भोला यादव, नीरज वैश्य, सोमेंद्र सिंह, नीरज अग्रवाल, आकाश पुंढीर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed