फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Economic loss to the jobbers who are sending stray cattle to the market

हाथरस : मंडी में छुट्टा गोवंश पहुंचा रहे आढ़तियों को आर्थिक नुकसान

Mon, 19 Dec 2022 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Economic loss to the jobbers who are sending stray cattle to the market
हाथरस : मंडी समिति में विचरण करते गोवंश। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी में काफी संख्या में छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं। ये गोवंश आढ़तियों के यहां आने वाले अनाज को निवाला बना रहे हैं। इससे आढ़तियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही आए-दिन हमला कर लोगों को जख्मी भी कर रहे हैं। इससे आढ़तिया खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि मंडी समिति में 400 दुकानें हैं। इन दुकानों पर हर फल, सब्जी के अलावा अनाज आता है। मंडी में चारों ओर सुबह से शाम तक छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं। यह गोवंश मंडी में आ रहे इन दिनों धान और बाजरा आदि की फसलों को निवाला बना रहे हैं। सब्जी मंडी में हरी सब्जियों को खा रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण आढ़तियों को नुकसान भी हो रहा है। इस समस्या को लेकर मंडी प्रशासन की हीलाहवाली के चलते आढ़तियों में गुस्सा है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि गोवंश को पकड़वाने के लिए नगर पालिका व सीवीओ को पत्र लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में छुट्टा गोवंशों के आतंक से काफी परेशान हैं। आए-दिन गोवंश फलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंडी प्रशासन गोवंश से राहत दिलाने का इंतजाम कराए, ताकि दिक्कतों से निजात मिल सके।
-अबरार
मंडी में काफी संख्या में छुट्टा गोवंश हैं। इन गोवंश को गोशाला पहुंचाया जाए। इनके सर्दी से बचाने के लिए भी इंतजाम किए जाएं, ताकि मंडी में कार्य कर रहे लोगों को राहत मिल सके।
-राजेश सिंह
मंडी में सुबह से शाम तक काफी गोवंश विचरण करते रहते हैं। गोवंश आए-दिन लोगों को जख्मी भी कर रहे हैं। गोवंश से निजात दिलाने के लिए मंडी प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए, ताकि राहत मिल सके।

-रामरतन
मंडी प्रशासन को छुट्टा गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए इंतजाम करने चाहिए। साथ ही गोवंश को गोशाला पहुंचाया जाए, ताकि आए दिन हो रहे नुकसान से राहत मिल सके।
-पूरन पहलवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed