फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Economic calculation work started in 30 gram panchayats

हाथरस: 30 ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ आर्थिक गणना का कार्य

Sat, 04 Jul 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Economic calculation work started in 30 gram panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से आर्थिक गणना का कार्य फिर से शुरू किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। विगत में कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण आर्थिक गणना का कार्य अधर में ही लटक गया था। शासन ने निर्देश दिए हैं कि हॉटस्पॉट एरिया की जद से बाहर वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गणना का कार्य फिर से शुरू किया जाए।
शासन के निर्देश पर जिले की शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गणना कराई जा रही है। इस बार गणना को सीएससी के माध्यम से कराया जा रहा है। गणना कार्य में सीएससी वीएलई को सुपरवाइजर बनाया गया है। इस बार गणना मोबाइल एप के माध्यम से कराई गई। गणना कार्य में प्रगणकों को लगाया गया। सुपरवाइजर द्वारा प्रगणकों द्वारा फीड किए गए डाटा को सत्यापित किया जाता है।
विज्ञापन

जिले की 474 ग्राम पंचायतों में गणना का कार्य सीएससी द्वारा शुरू किया गया था। जिले की 444 ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण हुआ ही था कि कोरोना महामारी के आने के कारण लगे लॉकडाउन ने गणना के कार्य को बीच में रोक दिया। अब फिर से जिले की शेष बची 30 ग्राम पंचायतों में गणना कार्य को सीएससी के माध्यम से शुरू कर दिया है। वहीं शहरी क्षेत्र में 21 अन्वेषक इकाई में से 11 का कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों गणना के दौरान कुछ सुपरवाइजर के साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मारपीट की घटनाएं हुई थी। अब इसे देखते हुए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी एसडीएम व सीओ को अपने अपने क्षेत्र में यथासंभव मदद दिलाए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएससी जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि 15 दिनों के अंदर गणना के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी वीएलई ने कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed