{"_id":"630bb04369b4da53c44f88af","slug":"hathras-e-rickshaw-robbed-by-making-the-driver-unconscious-hathras-news-ali299125250","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा लूटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में चालक को बेहोश कर बदमाश ई-रिक्शा लूट ले गए। छीतीपुर के निकट चालक बेहोशी की हालत में राहगीरों को मिला। सूचना के बाद परिजन उसको अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जंक्शन क्षेत्र के गांव गांव बरौली निवासी सुमित कुमार पुत्र झम्मन सिंह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह शनिवार को रोजाना तरह ई-रिक्शा चलाने के लिए जंक्शन कस्बा गया था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करने के दौरान कुछ लोगों ने बताया की एक युवक गांव छीतीपुर के पास अचेत अवस्था में पड़ा है।
परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो सुमित अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने इस संबंध में थाना हसायन पुलिस से संपर्क किया तो उसने घटना का संबंध जंक्शन थाना क्षेत्र का होना बता कर परिजनों को टरका दिया। हार थक कर परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर उसे उपचार दिया गया। ई-रिक्शा लूट के मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद