{"_id":"62aa1b7478504c76164359b0","slug":"hathras-dues-on-7-200-consumers-1-200-registered-in-ots-hathras-news-ali2939637100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 7,200 उपभोक्ताओं पर बकाया, 1,200 ने कराया ओटीएस में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 7,200 उपभोक्ताओं पर बकाया, 1,200 ने कराया ओटीएस में पंजीकरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की सुस्त गति से अफसर चिंतित हैं। शहर में 7,200 बकायेदारों पर चार करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है, लेकिन इसके सापेक्ष महज 1,200 उपभोक्ताओं ने ही इस योजना में ब्याजमाफी का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। छह हजार बकायेदारों ने योजना का लाभ लेने में कोई रुचि नहीं दिखाई है।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे ने बकायेदारों को राहत देने व बकाया वसूलने के लिए ओटीएस की शुरुआत की है। एक जून से शुरू हुई ओटीएस में जिलेभर में पांच हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। अधिशासी अभियंता सुभाषचंद्रा का कहना है कि यदि बाकी बकायेदारों ने ओटीएस में पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ली तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुलाई महीने से कार्रवाई की शुरुआत कर दी जाएगी। संवाद