फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to the uproar, the woman could not get married for the fourth time.

हाथरस : हंगामे के चलते चौथी शादी नहीं कर सकी महिला

Tue, 16 Nov 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to the uproar, the woman could not get married for the fourth time.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हंगामे के चलते एक महिला अपनी चौथी शादी नहीं कर सकी और वहां से चुपचाप खिसक गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले को लेकर छानबीन की।
सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शादी एक महिला के साथ 16 साल पहले हुई थी, जबकि इससे पहले महिला दो शादी कर चुकी थी। एक शादी उसने सासनी क्षेत्र के ही एक व्यक्ति के साथ की थी और दूसरी शादी जट्टारी क्षेत्र के व्यक्ति के साथ की थी। उसके तीसरे पति ने बताया कि उसकी पत्नी छह माह पहले अपने मायके गई थी और आए वहां से उसकी मां व वह खुद पैसे की मांग करने लगे। उसके चार बच्चे भी हैं। इनमें तीन बेटा और एक बेटी है। चंदपा क्षेत्र के मां तारागढ़ मंदिर में यह महिला चौथी शादी सादाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ कर रही थी। इसकी जानकारी जब उसके पति को मिली तो वह अपने चारों बच्चों और परिजनों के साथ मंदिर पहुंच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। यहां पर महिला की अपने पति व परिजनों के साथ कहासुनी हुई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद महिला अपनी मां और साथ आए कुछ लोगों के साथ मौके से चली गई। इस मामले में कोतवाली चंदपा के एसएसआई आदित्य शंकर तिवारी ने बताया कि सासनी से महिला का पति आया था। उसने बताया कि उसकी बिना मर्जी के पत्नी चौथी जगह शादी कर रही है, जबकि तलाक नहीं हुआ है। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे तो महिला फरार हो चुकी थी। शादी को रुकवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed