फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to the sudden release of water, the tracks of Rajbhe were cut, hundreds of bighas of crops were submerged

हाथरस : अचानक पानी छोड़ने से कटी रजबहे की पटरी, सैकड़ों बीघा फसलें डूबी

Mon, 06 Dec 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to the sudden release of water, the tracks of Rajbhe were cut, hundreds of bighas of crops were submerged
रजबहे की कटी पटरी को ठीक कराते एसडीएम। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

रविवार की रात को हाथरस नहर से सहपऊ रजबहा में अचानक पानी छोड़ने से दो जगह से पटरी कट गई। पटरी के कटने से 300 बीघा से अधिक में लगी आलू, गेहूं व सरसों की फसलें जलमग्न हो गईं। इससे किसानों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष है। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने जेसीबी से पटरी की मरम्मत करवाई।
सहपऊ रजबहा कई गांव से होकर गुजरता है। यह रजबहा पिछले छह महीनों से सूखा पड़ा था। इसकी अभी हाल में सफाई का काम पूरा हुआ है। एक साल पहले नए पुलों का निर्माण हो रहा था। पुल के निर्माण होने से पहले ही रजबहे में पानी छोड़ दिया गया। ढकपुरा एवं सेदरिया के पास पटरी नीचे होने के कारण पानी ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात रजबहा में पानी छोड़ा गया तो धीरे-धीर पूरी पटरी को ही काट दिया। ढकपुरा के किसानों को रात में ही पटरी कटने का पता चल गया। वह रात को ही इकट्ठे होकर आए और सभी ने मिलकर पटरी की रात में ही मरम्मत कर दी जिससे वहां के कुछ किसानों की फसलों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सेदरिया के कुछ किसान जब सुबह चार बजे अपने खेतों पर रखवाली के लिए पहुंचे तो जलमग्न फसलें देखकर उनके होश उड़ गए। उनका कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से यह नुकसान हुआ है। किसानों ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के साथ प्रशासन को भी इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर एसडीएम विपन कुमार शिवहरे भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दो जेसीबी लगाकर पटरियों को सही कराया। एसडीएम का कहना है कि किसानों की फसलों के हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगों को दो दिन में फसलों का आकलन कर आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं। किसानों को दैवीय आपदा के तहत मुआवजा देने के लिए शासन को लिखा जाएगा।
भुगतान नहीं होने से साल भर से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज
किसानों का कहना है कि रजबहे में जर्जर पुलों को तुड़वा कर नए पुलों का निर्माण हो रहा था। लेकिन, भुगतान नहीं होने की वजह से एक साल से पुल का निर्माण नहीं हो सका है। जब टूटे पुलों का निर्माण हो रहा था उस समय भी रजबहे पानी छोड़ा गया था लेकिन उसका बहाव कम होने से पाइप डालकर पानी आसानी से पास हो गया था।
पिछले छह माह से रजबहा की सफाई का कार्य चल रहा था। अचानक रविवार की रात को अधिक मात्रा में पानी छोड़ दिया गया। इससे गांव सेदरिया के पास करीब 15 मीटर का कटाव पड़ गया जिससे सेदरिया के अतिरिक्त सुल्तानपुर, गढ़ी खंजमा, कस्बा सहपऊ के साथ-साथ धाधऊ गांवों के कई किसानों की 300 बीघा से अधिक की फसलों में भर गया।

नहर विभाग के अधिशासी अभियंता बलजीत स्वरूप का कहना है ठेकेदार का भुगतान नहीं होने के कारण उसने काम अधूरा छोड़ दिया है। इसकी जांच की जाएगी ओर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जाएगा।

रजबहे की पटरी कटने से डूबी फसल।   संवाद

रजबहे की पटरी कटने से डूबी फसल। संवाद- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed