फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to the strike, people who reached the electricity office returned empty-handed, faced difficulties

हाथरस : हड़ताल के चलते बिजली दफ्तर पहुंचे लोग बैरंग लौटे, झेलीं दिक्कतें

Tue, 29 Nov 2022 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to the strike, people who reached the electricity office returned empty-handed, faced difficulties
हाथरस : बिजली कार्यालय में धरने के चलते खाली पड़ीं कुर्सियां। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली कार्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता और अधिकारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में धरने पर बैठे। धरने पर कर्मियों के बैठने व कार्यालयों के खाली पड़े रहने की वजह से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोग बैरंग लौट आए। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। राजस्व वसूली से लेकर कार्यालय में कामकाज भी बंद रहा। इससे विभाग का लाखों रुपये का राजस्व प्रभावित रहा।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग 18 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरने की पहले से तैयारी थी। इसके तहत सुबह से कर्मी धरने पर बैठ गए। इस कारण कार्यालयों में सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। वहीं कर्मियों को धरने में मशगूल होने के चलते काम के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

हमारा बिल ज्यादा आ रहा है। बिल सही कराने के लिए आए हैं। आज कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण काम नहीं हो रहा है। इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। अब बैरंग लोटकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मीना, उपभोक्ता
हमारा बिल ज्यादा आ रहा है। इस संबंध में बिजली अधिकारियों को बताया, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। आज बिल सही कराने के लिए आए हैं। हड़ताल के चलते काम नहीं हो पा रहा है। लौटकर जाना पड़ रहा है। -संजीव कुमार, उपभोक्ता

आज कार्यालय में बिल जमा करने के लिए आए हैं। हड़ताल के चलते बिलिंग काउंटर भी बंद हैं। इस कारण बिना बिल जमा किए लौटना पड़ रहा है। हड़ताल में उपभोक्ताओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
-राजवीर सिंह, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed