फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to the power failure in the district hospital, the patient and hospitality remained upset.

हाथरस : जिला अस्पताल में बिजली गुल रहने से मरीज-तीमारदार रहे परेशान

Sat, 04 Jun 2022 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to the power failure in the district hospital, the patient and hospitality remained upset.
बागला जिला अस्पताल की बिजली गुल होने पर मरीज को हाथ से हवा करती ‌महिला। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल में रोजना बिजली संकट गहरा रहा है और इसकी वजह से मरीज व उनके तीमारदार परेशान हैं। शनिवार को फिर जिला अस्पताल की बिजली गुल हो गई। ऐसे में भीषण गर्मी में सुबह और शाम मरीजों और उनके तीमारदारों ने दिक्कत झेली।
बागला अस्पताल का यूं तो स्वतंत्र फीडर है, फिर भी यहां रोजाना बिजली गुल हो रही है। शनिवार की सुबह 10 बजे से 11 बजे तक अस्पताल की बिजली की लाइन के तार टूट गए और बिजली गुल हो गई। ऐसे में यहां सबसे ज्यादा परेशानी वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को हुई।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए सीटी स्कैन और एक्स-रे का काम भी रुक गया। हालांकि जनरेटर चालू कर यह यहां सीटी स्कैन, एक्स-रे की मशीन चालू कराई। शाम को फिर चार बजे बिजली गुल हो गई और फिर करीब एक घंटे तक यहां मरीजों ने बिजली संकट झेला। विद्युत विभाग के अपर अभियंता ऋतु कुमार शर्मा का कहना है कि सुबह बंच कंडक्टर लाइन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पत्नी के कान में दर्द है। भर्ती कर दिया है। पत्नी वार्ड में भर्ती है और मैं भी उसी के साथ यहां मौजूद हूं। रोजाना यहां कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इसकी वजह से उपचार भी सकी तरीके से नहीं हो पा रहा।
-बंटी निवासी नगला तंदुला
- मेरे एक परिजन का एक्सीडेंट हो गया है। वह वार्ड में दाखिल हैं, लेकिन यहां कई घंटे से बिजली नहीं आ रही। बिजली न आने से काफी परेशानी हो रही है। गर्मी में मरीज का क्या होगा, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।
-रूप सिंह निवासी बिसावर
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से परेशान मरीज
बागला जिला अस्पताल पहले से ही चिकित्सकों की किल्लत से जूझ रहा है। अब एक और चिकित्सक लंबे अवकाश पर चले गए हैं। इस अस्पताल में 25 के सापेक्ष 10 चिकित्सक तैनात हैं। अब एक और चिकित्सक के अवकाश पर जाने से यहां मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 1800 से दो हजार मरीज आ रहे हैं और उनके उपचार के लिए चार चिकित्सक ही ओपीडी में तैनात रहते हैं। यहां अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर आए डॉ. मोहम्मद रफी लंबे समय से अवकाश पर चले गए हैं।

कई दिन बिना बताए अवकाश पर रहने के बाद अब उनका अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र सीएमएस को मिला है। सीएमओ डॉ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि चिकित्सक लंबे समय से अवकाश पर चल रहे हैं। इस बारे में एडी को रिपोर्ट भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed