फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to the bursting of the cable box, there is 13 hours of power failure in the villages connected with five feeders.

हाथरस : केबल बॉक्स फटने से पांच फीडरों से जुड़े गांवों में 13 घंटे गुल रही बिजली

Mon, 04 Jul 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to the bursting of the cable box, there is 13 hours of power failure in the villages connected with five feeders.
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

हसायन व महौं विद्युत उपकेंद्र के केबल बक्सा फटने से रविवार की रात एक बजे से सोमवार की दोपहर दो बजे तक कस्बा व देहात के पांच फीडरों से जुड़े गांवों की बिजली गुल रही। बिजली के अभाव में लोगों को रात भर उमस भरी गर्मी में मच्छरों का सामना करना पड़ा। बिजली के अभाव में हजारों लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो गए।
भीषण गर्मी में अनाधिकृत रूप से बढ़ रहे लोड के चलते विद्युत उपकरण आए दिन दम तोड़ रहे हैं। दो दिन पहले भी इसी तरह का नजारा दिखाई दिया। विद्युत उपकेंद्र 132 केवी नगला रति पर स्थापित महौं व हसायन उपकेंद्र के लिए आने वाली आपूर्ति के लिए स्थापित केबल बक्सा फट गया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारी जर्जर हो चुके विद्युत उपकरण सिस्टम को सुधारने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। आए दिन हो रही कटौती से जीना मुहाल हो गया है। इस संबंध में महौं उपकेंद्र के अवर अभियंता मुकेश गौतम ने बताया कि केबल बक्सा के फिर से फट जाने के दौरान आपूर्ति रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक बिजली बाधित रही। इसे ठीक कराकर आपूर्ति चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed