फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Due to lack of care, the plants planted last year dried up, DM upset

हाथरस : देखरेख के अभाव में पिछले वर्ष लगे पौधे सूखे, डीएम खफा

Fri, 02 Jul 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Due to lack of care, the plants planted last year dried up, DM upset
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड हसायन के ग्राम पंचायत सीधामई में पौधरोपण एवं तालाब निर्माण के लिए चिन्हित चारागाह की भूमि का डीएम रमेश रंजन ने निरीक्षण किया।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि चारागाह की भूमि का क्षेत्रफल 2.864 हेक्टेयर है। पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 2000 पौधों का रोपण किया गया था। इस वित्तीय वर्ष में पौधरोपण के लिए 2058 गड्ढे खोदे गए हैं। वर्षा का पानी एकत्रित करने के लिए ट्रेंच का निर्माण किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में लगाए गए पौधों में से अधिकांश पौधे उचित देखरेख न होने के कारण सूख गए हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
परियोजना निदेशक को किसी भी स्थान पर पौधरोपण कराने से पूर्व उसके आसपास तार के माध्यम से फैंसिंग कराने एवं पौधों को समय-समय पर पानी दिए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस क्रम में डीएम ने ग्राम पंचायत नगला पट्टी देवरी में पौधरोपण एवं तालाब निर्माण के लिए चिन्हित चारागाह की भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने पौधरोपण से पूर्व चारागाह की भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आबी भास्कर, उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ मनोज कुमार मिश्र, तहसीलदार राकेश चंद्रा, लेखपाल, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed