फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DSO raids godown on sale of government rice, caught 85 quintals of rice

हाथरस: सरकारी चावल की बिक्री की सूचना पर डीएसओ ने गोदाम पर मारा छापा, 85 क्विंटल चावल पकड़ा

Thu, 25 Jun 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DSO raids godown on sale of government rice, caught 85 quintals of rice
सादाबाद: कालाबाजारी के शक में पकड़े गए चावल को देखते अधिकारी। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सरकारी खाद्यान्न के चावल की कालाबाजारी होने की शिकायत मिलने पर सहपऊ रोड पर एक खाद्यान्न के गोदाम पर बुधवार को जिला पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ छापा मार कार्रवाई की। छापे से गोदाम पर खलबली मच गई। गोदाम के बाहर खड़े वाहन में काफी मात्रा में चावल पकड़ा गया।
डीएसओ सुरेंद्र यादव ने पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता, पूर्ति लिपिक संतोष कुमार के साथ गोदाम पर छापा मार कार्रवाई की। छापे के दौरान गोदाम के बाहर ही एक कैंटर खड़ा हुआ मिला, जिसमें चावल भरा हुआ था। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सरकारी चावल की बिक्री होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान 85 क्विंटल चावल पकड़ा गया है। यह चावल जूट व प्लास्टिक के कट्टों में था। गोदाम संचालक को चावल की खरीद संबंधी कागजात प्रस्तुत करने के लिए भी कहा गया है। आपूर्ति विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed