{"_id":"5fd26bf08ebc3e3dcf01d5f3","slug":"hathras-drunken-young-man-went-to-his-in-laws-house-and-beat-his-wife-causing-uproar-hathras-news-ali2508161165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नशे में धुत युवक ने ससुराल में जाकर पत्नी को पीटा, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नशे में धुत युवक ने ससुराल में जाकर पत्नी को पीटा, हुआ हंगामा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव गिजरौली में बुलंदशहर से आए युवक ने हंगामा काटा। उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी और जबरन अपने साथ ले जाने लगा। मामला शांत नहीं हुआ तो मौके पर पुलिस पहुंच गई।
गांव गिजरौली में बुधवार की देररात को बुलंदशहर जिले का रहने वाला एक युवक अपनी ससुराल में आया। आरोप है कि वह नशे में धुत था और गाली-गलौज कर रहा था। इसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही मारपीट कर द्री जिसके बाद मामला ज्यादा बिगड़ गया और जमकर हंगामा हुआ।
मामला बढ़ा तो मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। मामला नहीं सुलझा तो थाना सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ पकड़कर ले गई।