फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Drone camera surveillance in Sadabad

हाथरस: सादाबाद में ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी

Thu, 26 Dec 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Drone camera surveillance in Sadabad
ड्रोन कैमरे से आपराधिक तत्वों की निगरानी करते एसडीएम, सीओ और अन्य अधिकारी। - फोटो : SADABAD
पुलिस प्रशासन अलर्ट, सादाबाद में ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कई जगह हुए विरोध प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। बुधवार की दोपहर को पुलिस प्रशासन ने पूरे नगर में मकानों की छतों की ड्रोन कैमरे के जरिए वीडियोग्राफी कराई। ड्रोन कैमरे से यह जानकारी ली गई कि किसी असामाजिक तत्व ने अपने घरों की छत पर ईंट पत्थर या अन्य घातक हथियार तो जमा नहीं कर रखे हैं।
एसडीएम रामजी मिश्र, सीओ योगेश कुमार, तहसीलदार टीपी सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र की मौजूदगी में ड्रोन कैमरे से कई किमी दूर तक पूरे नगर की निगरानी की गई। एसडीएम और सीओ ने बताया कि नगर का माहौल न बिगड़े और नगर में सुरक्षा व्यवस्था कायम रह सके, इसलिए ड्रोन कैमरे के जरिए वीडियोग्राफी कराई गई है, जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन

नगर की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है। इधर, आसमान में उड़ रहे ड्रोन को देखकर लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि नगर का माहौल न बिगड़े, इसलिए ड्रोन कैमरे से पूरे नगर की निगरानी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed