फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Driving license can be made in the ARTO office in Lockdown-4

हाथरस: लॉकडाउन-4 में एआरटीओ कार्यालय में बन सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस

Sun, 17 May 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Driving license can be made in the ARTO office in Lockdown-4
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

काफी दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की उम्मीद लगाए बैठे आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है । लॉकडाउन-4 में एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बन सकते हैं । इसके लिए कार्यलय में तीन शिफ्ट में काम करने की कार्य योजना बनाई जा रही है। खास बात यह है कि लाइसेंस के लिए स्लॉट की संख्या को कम करने पर विचार चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि 24 मार्च को लॉकडाउन के साथ एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग व परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनने की प्रक्रिया पर विराम लग गया । काफी लोगों ने लोगों ने लॉक डाउन की अवधि में आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए स्लॉट ले लिया लेकिन उन आवेदक कर्ताओं को आगे की तिथि देकर आवेदन की प्रक्रिया कराने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

अब लॉकडाउन लगातार चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। खास बात यह है कि लॉकडाउन-4 में एआरटीओ कार्यालय में आवेदक ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। अधिकारियों की मानें तो एआरटीओ कार्यालय में तीन शिफ्ट में कार्य होगा। शिफ्ट के अनुसार ही आवेदकों को कार्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। लॉक डाउन से पूर्व प्रतिदिन बनने वाले 200 लाइसेंस में से अब मात्र सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए 80 से 100 लाइसेंसी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed