फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Driver-operators will be fined for not bringing buses inside the city

हाथरस : शहर के अंदर बस न लाने पर चालक-परिचालकों को देना होगा जुर्माना

Sun, 07 Feb 2021 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Driver-operators will be fined for not bringing buses inside the city
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस सहित अन्य डिपो के चालक-परिचालक यदि शहर के अंदर से बसें नहीं ले जाएंगे तो उन्हें जुर्माना देना होगा। इस संबंध में एमडी ने सभी डिपो के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर जब से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ है, तब से हाथरस और अलीगढ़ डिपो को छोड़कर बाकी डिपो की बसें बाईपास से ही निकल रही हैं। ये बसें यात्रियों को बाईपास पर ही उतारती हैं। इस कारण यात्रियों और चालक परिचालकों के बीच आए-दिन झगड़ा होता है। बसें यात्रियों को लेकर बस स्टैंड तक नहीं आ रहीं।
विज्ञापन

यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए निगम के एमडी ने बसों के चालक-परिचालकों पर श्रेणीवार कार्रवाई करने के लिए कहा है। बसों के चालक-परिचालक पर पहली बार बाईपास से बस निकालने पर 500 रुपये, दूसरी बार बस निकालने पर एक हजार रुपये और तीसरी बार बाईपास से बस निकालने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उनका मार्ग परिवर्तित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed