फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Driver-operators who do not wear uniform will not get duty

हाथरस : वर्दी न पहनने वाले चालक-परिचालकों को नहीं मिलेगी ड्यूटी

Sat, 03 Dec 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Driver-operators who do not wear uniform will not get duty
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो में वर्दी न पहनकर आने वाले चालक परिचालकों को ड्यूटी से बैरंग लौटाया जा रहा है। साथ ही चालक-परिचालकों पर इसके लिए जुर्माना भी लगाया जा रहा है। महाप्रबंधक (जीएम) के निरीक्षण के बाद ड्रेस कोड को लेकर सख्ती बरती जा रही है। साथ ही इस बारे में नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा किया गया है।
उल्लेखनीय है कि निगम स्तर से बीते महीनों में चालक-परिचालकों के खाते में वर्दी की राशि अंतरित की गई थी, फिर भी चालक-परिचालक वर्दी पहनने से कतरा रहे हैं। वह अपनी मर्जी के कपड़े पहनकर ड्यूटी पर आ रहे हैं। शुक्रवार को जीएम के निरीक्षण के दौरान कई चालक-परिचालक बिना वर्दी के मिले थे। इसके लिए उनके वेतन से 50-50 रुपये की कटौती की गई।
विज्ञापन

जीएम के निरीक्षण के दूसरे दिन कई चालक-परिचालक बिना वर्दी के पहुंचे। लिहाजा उन्हें ड्यूटी से बैरंग लौटा दिया गया। साथ ही मार्ग पर जाने से पहले दी जाने वाली ईटीएम मशीन भी जारी नहीं की र्गइं। सुबह से शाम तक बसों के संचालन के दौरान आने वाले चालक-परिचालकों पर पैनी नजर रखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed