फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Driver-operator not ready to board the bus, agitated passengers

हाथरस : चालक-परिचालक बस पर जाने को तैयार नहीं, भड़के यात्री

Sun, 04 Dec 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Driver-operator not ready to board the bus, agitated passengers
हाथरस : रोडवेज बस में बैठने के लिए सवारियों में होती मारामारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार की शाम को आगरा और अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ थी। कई घंटे इंतजार के बावजूद जब कोई बस नहीं आई और न हीं कोई बस स्टैंड से अलीगढ़ के लिए रवाना की गई तो यात्रियों का सब्र जवाब देने लगा। अधिकारियों से शिकायत की तो अधिकारियों ने तुरंत मार्ग से चलकर आई एक बस को अलीगढ़ जाने का आदेश दे दिया, लेकिन इस बस के चालक-परिचालक अधिकारियों की बात की अनसुनी कर बस छोड़कर चले गए।
अधिकारियों ने दूसरी बस में सभी यात्रियों को आनन-फानन शिफ्ट कराया। यह बस भी मार्ग से चलकर लौटी थी। लिहाजा इसके चालक-परिचालक भी बस ले जाने में आनाकानी करने लगे। इसे लेकर यात्रियों की नाराजगी छलक पड़ी। यात्रियों ने बस के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक यह बस चालक-परिचालक के इंतजार में बस स्टैंड पर ही खड़ी रही। यात्री कहीं भड़क न जाएं, यह सोचकर अधिकारियों ने तुरंत एक चालक-परिचालक को मार्ग पर जाने के लिए तैयार किया और इस बस को रवाना कराया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की कई बसें मैनपुरी उपचुनाव में गई है। वहीं 12 बसें खराब पड़ी हैं। सहालगों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि चाहे आगरा हो या अलीगढ़। दोनों तरफ से आने वाली बसें पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरकर आ रही हैं। कई-कई घंटे इंतजार करने के बाद बस स्टैंड पर आती है, लेकिन उसमें सवार होने की ज्यादातर यात्रियों की कोशिश बेकार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना बसों की किल्लत को लेकर बस स्टैंड पर हंगामा हो रहा है, लेकिन अधिकारी चुनाव में बसें जाने की बात कहकर ही अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। यही नहीं पूर्व में अधिकारियों ने अन्य डिपो की बसों को अंदर से निकालने के लिए बाईपास के दोनों छोर पर कर्मचारियों की तैनाती भी की थी, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था भी नदारद दिख रही है। इसका खामियाजा यात्री भुगत रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed