फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DPO gets additional charge of District Minority Welfare Officer

हाथरस : डीपीओ को मिला जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज

Tue, 09 Feb 2021 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DPO gets additional charge of District Minority Welfare Officer
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सीडीओ आरबी भास्कर ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का चार्ज जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ)डीके सिंह को सौंप दिया है। जिले में पूर्णकालिक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तैनाती न होने के कारण अब तक यह जिम्मा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा पाल संभाल रही थीं। उन्होंने कार्य की अधिकता को देखते हुए अतिरिक्त चार्ज हटाने का डीएम से अनुरोध किया था। अब डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने डीपीओ को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का चार्ज दिया है।
डीपीओ डीके सिंह ने नया पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए काम करना है। इसका पोर्टल 12 फरवरी को बंद हो जाएगा। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं से अपील की है कि वह अपने पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी तक कराते हुए इसकी हार्ड कॉपी आवश्यक प्रमाणपत्रों सहित अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करा दें, जिससे गरीब विद्यार्थियों को सरकार की कल्याणकारी छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

उनकी दूसरी प्राथमिकता शिक्षण संस्थाओं की केवाईसी अपडेट कराने की है। जिले में 2,494 शिक्षण संस्थाएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर दर्ज हैं, जिनमें से केवल 1,721 संस्थाओं द्वारा ही केवाईसी अपडेट कराई गई है लगभग 700 ऐसी संस्थाएं हैं, जिनके विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते। डीपीओ ने बताया कि जिले में अरबी, फारसी मदरसों के आधुनिकीकरण तथा वक्फ संपत्तियों के रखरखाव संबंधित योजनाओं पर भी तेजी से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed