फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dowry murder report filed against six including husband, mother-in-law and father-in-law

हाथरस :पति, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Mar 2022 09:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dowry murder report filed against six including husband, mother-in-law and father-in-law
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव बारमऊ निवासी विवाहिता की मौत के मामले में परिजनों ने उसके पति व सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के गांव भैमती निवासी ल्हौरे सिंह के पुत्र डालचंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सरिता की शादी 2016 में सिकंदराराऊ के गांव बारमऊ निवासी अमर सिंह के पुत्र राहुल से की थी। शादी में 15 लाख रुपया खर्च किया गया था। लेकिन बेटी के ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

ज्यादा दहेज के लिए उन्होंने सरिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने एक ट्रैक्टर भी दिया था। उसके बाद दहेज में कार मांगने लगे। 25 फरवरी को सरिता का फोन आया कि कार नहीं देने पर उसे ससुराल वालों ने बुरी तरह मारापीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 फरवरी को खबर आई कि सरिता की मौत हो गई है। ससुराल वाले उसे इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सरिता के बेटे ने बताया कि उसकी मां को मारा पीटा गया और गला दबाया गया।

पुलिस ने सरिता के पति राहुल, ससुर अमर सिंह, सास मुन्नी देवी, जेठानी प्रेमा देवी, ननद प्रियंका व ननदोई जितेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed