फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Door-to-door garbage collection closed, heaps of garbage in the city

हाथरस : डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन हुआ बंद, शहर में लग रहे कूड़े के ढेर

Sat, 07 May 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Door-to-door garbage collection closed, heaps of garbage in the city
हाथरस : बुर्ज वाला कुआं पर लगा कूडे़ का ढेर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में बजट के अभाव में घर-घर से कूड़ा उठाना बंद हो गया है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। लोग अपने घरों के बाहर या फिर गली और बाजारों में कूड़ा फेंक रहे है। इससे कूड़े के ढेर भी शहर में देखे जा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के 17 वार्डों में घरों से सीटी बजाने के साथ कूड़े का संकलन किया जा रहा था। इसके अलावा अन्य वार्डों से नगर पालिका के कर्मी कूड़ा संकलित कर रहे थे। जिस ठेकेदार पर कूड़ा संकलन का ठेका था, पिछले माह उसकी कार्य अवधि समाप्त हो गई। इधर, कोरोना काल के बाद नगर पालिका में बजट का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में घर-घर जाकर कूड़ा संकलन करने का कार्य भी नहीं हो रहा है। एक माह से इसका नया टेंडर भी नहीं उठा है। लोगों को अपने घर के बाहर या चौराहे अथवा गली के नुक्कड़ पर कूड़ा जमा करना पड़ रहा है, जिससे गंदगी को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

करीब एक माह से घर पर रिक्शे वाला कूड़ा लेने नहीं आ रहा है। इस कारण कूड़ा डालने के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर पालिका को इस व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रितिक उपाध्याय, शहरवासी।
शहर में कूड़ा डालने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। कूड़ा लेने के लिए जो रिक्शा आता था, वह एक माह से बंद है। इस कारण कूड़ा डालने के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।

- महेश शर्मा, शहरवासी।
नगर पालिका की कूड़ा संकलन योजना एक साल से चल रही थी। अब काफी समय से घर से कूड़ा लेने के लिए रिक्शे वाला नहीं आ रहा है। इस कारण दिक्कत हो रही है।
-विशाल वार्ष्णेय, शहरवासी
कोरोना काल के बाद ग्रांट कम आ रही है। बजट के अभाव में कूड़ा संकलन योजना बंद हो गई है। अब अगले महीने से बजट मिलने के साथ फिर से इसका टेंडर कराया जाएगा। कूड़ा संकलन योजना को फिर से चालू किया जाएगा।
-आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed