फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Don't regret if you haven't got a chair in the police station.

हाथरस : यदि थाने में कुर्सी न मिली हो तो अफसोस न करें

Mon, 01 Nov 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Don't regret if you haven't got a chair in the police station.
हाथरस : भाजपा के बृज क्षेत्र के पदाधिकारियों की कार्यशाला से पूर्व सभी का मंच से अभिवादन करते अति? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सत्ताधारी पार्टी भाजपा के आला नेताओं और मंत्रियों ने बृज क्षेत्र की कार्यशाला में मंडल स्तर के पदाधिकारियों को फिर से राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया और उन्हें यही समझाया कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा, मोदी और योगी के नाम पर ही वोट मांगें। यदि शासन में किसी स्तर पर उनकी उपेक्षा भी हुई है तो उसे भूल जाएं। कार्यशाला में पदाधिकारियों से यह भी कहा गया कि वह इसे भी बारीकी से देखें कि सपा, बसपा जैसी पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति को लेकर स्थानीय स्तर खासतौर पर बूथ स्तर पर क्या तैयारी कर रही हैं। आला पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
भाजपा की इस कार्यशाला ने पदाधिकारियों में जोश भर दिया। इसके बाद पदाधिकारियों ने बृज क्षेत्र के सभी 19 जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर उनसे चुनावी गतिविधियां पूछीं। साथ ही यह निर्देश दिए कि हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच हजार वोटर बढ़वाएं। इसमें खास तौर पर युवाओं को जोड़ें। श्रीजी फॉर्म हाउस में भाजपा की बृज क्षेत्र की इस कार्यशाला में बृज क्षेत्र के सभी 19 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों को बुलाया गया था। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर मजमा लगने लगा था। काफी अन्य पदाधिकारी इसमें शामिल हो गए थे।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य आला पदाधिकारियों ने मौके पर करीब एक हजार से ज्यादा मौजूद पदाधिकारियों को यही समझाया कि विधानसभा चुनाव में अब केवल 100 दिन बचे हैं। 100 दिन की उनकी मेहनत से भाजपा फिर 300 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में सत्ता में आएगी, इसलिए सभी पदाधिकारी मछली की आंख की तरह इस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। संगठन की मजबूती को लेकर कार्यशाला में टिप्स दिए गए और पार्टी की आगामी योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्हें फिर यही समझाया गया कि यदि किसी कार्यकर्ता को थाने में कुर्सी नहीं मिली। किसी विधायक ने उसे नहीं पूछा तो वह इसे भूल जाएं। उनके लिए देश बड़ा है। वह देश की तरक्की के लिए वोट दिलाएं। वोट भाजपा, मोदी जी और योगी जी के नाम पर मांगें। पार्टी के काम पर वोट मांगें। पदाधिकारी उन्हें यह भी समझाते रहे कि यह भाजपा है। यहां बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है, इसलिए उनमें से कोई भी सांसद, विधायक या मंत्री भी बन सकता है। यदि किसी दावेदार को टिकट न मिले तो भी वह मलाल न करे। बस पार्टी की जीत के लिए काम करे। कार्यशाला के बाद भाजपा जिलाध्यक्षों व प्रभारियों के साथ आला पदाधिकारियों ने बैठक की।

बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस चुनावी चर्चा में इस बात पर पदाधिकारियों ने जोर दिया कि वह ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से तो जोड़ें ही। साथ ही मतदाता सूची में उनके नाम भी शामिल कराएं। सूत्रों की मानें तो बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को पांच-पांच हजार वोटर मतदाता सूची में बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। कई उदाहरण उनके सामने पेश किए गए और उन्हें समझाया गया कि यदि वोट बढ़ेंगे तो भाजपा अपने आप बढ़ेगी। सूत्रों के मुताबिक जिलाध्यक्षों व प्रभारियों से अपने-अपने जिलों के जातीय समीकरण भी पूछे और अन्य अहम जानकारी भी हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed