फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM upset over slow progress of liquid solid waste management works

हाथरस : तरल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम खफा

Fri, 30 Sep 2022 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:20 AM IST
सार

डीएम ने ग्राम पंचायतों में तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आवंटित की गई धनराशि से कराए जा रहे कार्यों के भुगतान की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई और संबंधित सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में 463 के ग्राम पंचायतों खेल मैदानों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। डीएम ने अधिक से अधिक समूहों का गठन करते हुए बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करते हुए संबंधित रोजगार पर आधारित उद्योग संचालकों से समन्वय स्थापित करते हुए रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए।अपशिष्ट प्रबंधन लापरवाही में सचिवों को नोटिसहाथरस।

विज्ञापन
Hathras: DM upset over slow progress of liquid solid waste management works
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम रमेश रंजन। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, पंचायतराज विभाग एवं स्वत: रोजगार (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने ग्राम पंचायतों में तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आवंटित की गई धनराशि से कराए जा रहे कार्यों के भुगतान की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई और संबंधित सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने समस्त खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को अवशेष विद्यालयों में तत्काल फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दो अक्तूबर से शुरू होने वाले मनरेगा के कार्यों में अधिक से अधिक संख्या में मजदूरों को लगाने के निर्देश दिए। जिला पंचायतराज अधिकारी को समस्त ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन के कार्य को तत्काल सुचारु रूप से प्रारंभ करने और निर्धारित शुल्क तय करते हुए संबंधित को बिल उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता कर वसूल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक (पीडी) ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत 180 तालाबों, स्थलों को चिन्हित किया गया था। इसमें से 68 सरोवरों में कच्चा व 21 सरोवरों में सभी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में 463 के ग्राम पंचायतों खेल मैदानों की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डपीआरओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत सरकार की बेवसाईट पर विकास खंडवार सामुदायिक शौचालयों संबंधी प्रगति रिपोर्ट के तहत 460 के सापेक्ष 459 का निर्माण कार्य पूर्ण कर संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान में 12 सामुदायिक शौचालय अक्रियाशील हैं। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन 463 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 49 ग्राम पंचायतों में नौ ई-रिक्शा व 113 ट्राईसाइकिल के माध्यम से किया जा रहा है।
डीसी मनरेगा अशोक कुमार ने बताया कि जनपद की समस्त विकास खंडों में कुल 816 एनआरएलएम समूहों का गठन किया गया है। इसके तहत कुल 8976 परिवार लाभान्वित हुए हैं। डीएम ने अधिक से अधिक समूहों का गठन करते हुए बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करते हुए संबंधित रोजगार पर आधारित उद्योग संचालकों से समन्वय स्थापित करते हुए रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए।

अपशिष्ट प्रबंधन लापरवाही में सचिवों को नोटिस
हाथरस। जिले की ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत हो रहे कार्यों की सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने समीक्षा की। समीक्षा में अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कार्यों में समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आई। इन कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में सीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed