{"_id":"6b02d2ad2a5df7ffc0092e30","slug":"hathras-dm-sp-inspect-voter-list-revision-work-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: डीएम-एसपी ने लिया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का जायजा, नाम जोड़ने-संशोधन व नाम हटाने की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: डीएम-एसपी ने लिया मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का जायजा, नाम जोड़ने-संशोधन व नाम हटाने की ली जानकारी
Sun, 22 Nov 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:02 PM IST
सार
सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र का शनिवार को एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेते डीएम-एसपी
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत शनिवार को हाथरस के सेठ पीसी बागला इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष कैंप का जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीएलओ और सुपरवाइजर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और नाम हटाने के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिए कि अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची का दोबारा घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाए। डीएम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान तैयार की गई एएसडी सूची को अंतिम न माना जाए। प्रत्येक मतदाता की वर्तमान स्थिति का दोबारा सत्यापन किया जाए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि गलत श्रेणी में दर्ज मतदाताओं के संबंध में अभिलेखीय और स्थलीय जांच कर नियमानुसार सुधार किया जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्र और छूटे हुए लोगों को जागरूक करें। अभियान के तहत अगले विशेष कैंप 22, 28 और 29 नवंबर को भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित
मतदाता जोड़ो विशेष अभियान के तहत शनिवार को भाजपा के अलीगढ़ जिला प्रभारी गौरव आर्य ने सेकसरिया इंटर कॉलेज स्थित शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 273 पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता की। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने तथा पात्र लोगों के नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने लोगों से निर्धारित समय में बूथ पर पहुंचकर मतदाता विवरण की जांच कराने और पात्र नए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराने की अपील की।
एसडीएम ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र का शनिवार को एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची का कार्य पारदर्शिता और त्रुटिरहित तरीके से किया जाए, ताकि कोई पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। सुपरवाइजर अभिषेक शर्मा सहित संबंधित बीएलओ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि करीब 50 नए मतदाता नाम जुड़वाने पहुंचे, जिनके आवेदन की प्रक्रिया जारी है। एसडीएम ने बूथ पर मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया।
