{"_id":"6328ab7e372a8b43f16e233c","slug":"hathras-dm-sought-proposals-for-the-development-of-mythological-heritage-hathras-news-ali300746392","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पौराणिक धरोहरों के विकास के लिए डीएम ने मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पौराणिक धरोहरों के विकास के लिए डीएम ने मांगे प्रस्ताव
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सोमवार को पर्यटन और संस्कृति के विकास के लिए परियोजनाओं के सृजन के लिए गठित जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की प्रबंधकीय व आम सभा की बैठक की। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विभिन्न पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों से जुड़े व्यक्तियों, कलाकारों एवं स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास व रोजगार के साधनों का भी सृजन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि संस्कृति विभाग के माध्यम से एक ऑडिटोरियम एवं संग्रहालय बनवाए जाने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सोमवार को पर्यटन और संस्कृति के विकास के लिए परियोजनाओं के सृजन के लिए गठित जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की प्रबंधकीय व आम सभा की बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने सदस्यों एवं अधिकारियों को अपने क्षेत्र के प्राचीन स्थलों के विकास के लिए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला पर्यटन एवं संस्कृत परिषद के गठन का मुख्य उद्देश्य जिले में पौराणिक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करना और उनका बढ़ावा देना है, ताकि इन धरोहरों को भावी पीढ़ी को विरासत के रूप में सौंपा जा सके।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विभिन्न पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों से जुड़े व्यक्तियों, कलाकारों एवं स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास व रोजगार के साधनों का भी सृजन किया जाएगा। जिले के विभिन्न विशेषज्ञों को पर्यटन विकास की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा और पर्यटन के नये क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। पर्यटन सूचना अधिकारी आगरा, हाथरस और फिरोजाबाद ने कहा कि प्रत्येक जिले में गठित किए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का पंजीकरण सोसायटी एक्ट के तहत करा दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने सासनी स्थित हनुमान चौकी मंदिर स्थल पर आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं और सौंदर्यीकरण कार्य व विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्यटकों के लिए साइनेज लगाने के संबंध में प्रस्ताव को योजना समिति से अनुमोदित कराके स्वीकृति के लिए पर्यटन निदेशालय को प्रेषित किया जाएगा।
कैलोरा चौराहे पर पर्यटकों के लिए साइनेज, एलईडी डिस्प्ले, सौंदर्यीकरण कार्य और अलीगढ़ केसरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा की स्थापना के लिए आधार, पैडस्टल एवं मूर्ति बनवाए जाने के लिए समिति के अनुमोदन से आगणन पर्यटन व संस्कृति निदेशालय भेजा जाएगा।
बैठक में बताया गया कि संस्कृति विभाग के माध्यम से एक ऑडिटोरियम एवं संग्रहालय बनवाए जाने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। इस प्रस्ताव को समिति से अनुमोदित करते हुए स्वीकृति के लिए प्रमुख सचिव संस्कृति को संदर्भित किया गया। जिले के स्थापना दिवस पर एक या दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से संस्कृति विभाग को भेजा जाएगा।
प्रतिवर्ष माह दिसंबर में 10 दिवसीय हाथरस महोत्सव (कला, हस्तशिल्प, संस्कृति व व्यंजन) का आयोजन भी किया जाए। इसके लिए पर्यटन व संस्कृति विभाग को बजट के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने के साथ ही भारत सरकार हस्तशिल्प एंव हथकरघा मंत्रालय से आर्थिक अनुदान प्राप्त करने और स्थानीय स्तर पर प्रायोजन के माध्यम से संसाधन जुटाने का निर्णय लिया गया है।
डीएम ने निर्देश दिए कि जिले के स्कूल और महाविद्यालयों के छात्रों एवं शिक्षकों का पर्यटन यूथ क्लब स्थापित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दो शिक्षकों सहित 30 छात्र-छात्राआें के पांच यूथ क्लबों की स्थापना करते हुए सूची उपलब्ध कराई जाए। संवाद