फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM's mercury rises due to lack of recovery against target, resentment expressed

हाथरस: लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं होने पर चढ़ा डीएम का पारा, जताई नाराजगी

Fri, 07 Feb 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM's mercury rises due to lack of recovery against target, resentment expressed
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की बैठक लेते डीएम, एडीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर चढ़ा डीएम का पारा, जताई नाराजगी
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई कर-करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार नेे जिले में कर-करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने लिए विभागीय कार्यकलापों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरस पोर्टल तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर डिफाल्टर तथा लंबित शिकायतों के निस्तारण में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य एवं विविध देयों की वसूली, कर-करेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व बसूली करने के संबंध में सभी अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। आयोग के संदर्भों पर गंभीरता न लेने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को आयोग के संदर्भों पर त्वरित निस्तारण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि तहसील दिवस तथा जन सुनवाई के दौरान सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत नहीं प्राप्त होनी चाहिए। उन्होंने बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई कर वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति कर नियमित रूप से समीक्षा करने के लिए सभी अधिकारियों से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत, परिवहन विभाग, वाणिज्य, तथा आबकारी में मासिक तथा वार्षिक वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी एसडीएम तथा तहसीलदार को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-राजस्व में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने वसूली के संबंध में उचित कार्रवाई न होने पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने प्रत्येक तहसील के दस बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए सख्त कार्रवाई करने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया। डीएम ने सभी नगर पालिका/नगर पंचायत के ईओ को सफाई तथा कूड़ा प्रबंधन की उचित प्रबंध करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed