फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM reviews the facilities of Kovid L-2 Hospital

हाथरस: कोविड एल-2 अस्पताल की सुविधाओं का डीएम ने लिया जायजा

Wed, 26 Aug 2020 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM reviews the facilities of Kovid L-2 Hospital
हाथरस: एमडीटीबी अस्पताल में एल 2 अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डेडिकेटेड एल-2 सुविधायुक्त अस्पताल का एमडी टीबी चिकित्सालय में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा की और अस्पताल में कुछ और सुविधाओं का इजाफा करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने सीएमओ से कहा कि एल-2 सुविधा के लिए आवश्यक सभी उपकरण/सामान की सूची बनाकर उसको खरीदने की कार्यवाही की जाए। जल्द से जल्द एल-2 चिकित्सालय की समस्त तैयारी को पूर्ण कर लिया जाए। डीएम ने सीएमओ को यहां साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए पीने का पानी आदि अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि चिकित्सालय में 30 बेड की व्यवस्था की गई है। 10-15 नए बेड और लगाए जाएंगे। चिकित्सालय में छह मरीज भर्ती हैं। चिकित्सालय में छह वेंटिलेटर हैं, जिनका संचालन प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में क्रमवार तरीके से तीन चिकित्सकों, छह पैरामेडिकल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एल-2 चिकित्सालय के लिए आवश्यक उपकरण और मानव संसाधन की व्यवस्था की जा रही है। चिकित्सालय में सेंट्रलाइज ऑक्सीजन तथा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed