फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras DM released helpline number

Hathras: डीएम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, प्रमाणपत्र बनवाने को मांगे कोई सुविधा शुल्क, तो इस पर कॉल करें

Thu, 11 Jan 2024 11:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 11:34 PM IST
सार

हाथरस की डीएम अर्चना वर्मा ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर किसी भी प्रकार के प्रमाणपत्र बनवाने में कोई कुछ सुविधा शुल्क यानी रिश्वत मांगे, तो उस नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 

विज्ञापन
Hathras DM released helpline number
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस जिले में पुलिस भती सहित कई अन्य कार्येां के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने में मिल रहीं भ्रष्टाचार की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने प्रमाणपत्र से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रत्येक तहसील में एक नोडल अधिकारी भी नामित किए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में वर्तमान में पुलिस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किए जा रहे हैं। इसे लेकर आय, जाति, निवास एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी किए जाने के संबंध में कई शिकायतें मिल रही हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अर्चना वर्मा ने प्रभावी कदम उठाया है। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला स्तर पर एक हेल्पलाइन नंबर 05722227041 जारी किया है। आम जन अपनी समस्या व शिकायतों के निस्तारण के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


डीएम ने प्रत्येक तहसील में प्रमाणपत्रों के नियमानुसार समय से निर्गमन के लिए लेखपालों की उपस्थिति प्रतिदिन सुनिश्चित करने के साथ ही लेखपालों के दूरभाष नंबर तहसील कार्यालय में चस्पा किए जाने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर अवैध वसूली न हो। तहसील स्तर पर जो नोडल अधिकारी बनाए हैं, उनको निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों को दूर कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed