फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM instructed to solve the problems of entrepreneurs

हाथरस: उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के डीएम ने दिए निर्देश

Tue, 25 Aug 2020 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM instructed to solve the problems of entrepreneurs
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने पिछली बैठक में दिए निर्देशों पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिले में होेने वाले औद्योगिक निवेश में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी अधिकारियों से उद्यमियों द्वारा किए गए आवेदन पत्र पर शीघ्र कार्रवाई के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि सभी प्रार्थना पत्र पर निर्धारित समयावधि में कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि बैठक का उद्देश्य उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना है। उन्होंने प्रत्येक बिंदु की रिपोर्ट निर्धारित समय में निस्तारित करके प्रगति करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने विद्युत प्रकोष्ठ व बिल भुगतान पटल के लिए श्रम विभाग द्वारा दी गई भूमि के संबंध जानकारी ली। एक्सईएन ने जानकारी दी आवंटित कक्षों की मरम्मत/निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मरम्मत का कार्य 15 सितंबर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उद्योग बंधुओं ने औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत की कटौती, जर्जर तार होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने के संबंध में जानकारी दी। डीएम ने एक्सईएन विद्युत को जर्जर तारों को बदलने एवं औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। बाबू ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की जलनिकासी की समस्या के निस्तारण के लिए डीएम ने एडीएम को मौके पर जाकर निरीक्षण कर लें। एएमए जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्ताव पास हो गया है। एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तत्काल कार्यों को प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग हाथरस ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिये प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं, जिसके तहत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 3780 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसके लिए 1187 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त सभी आवेदनों को बैंक के लिये प्रेषित कर दिया गया था। इसमें बैंक द्वारा 1187 पर ऋण स्वीकृत करते हुए वितरित कर दिया गया है। स्टैंड अप योजना में 286 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके लिए 14 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को बैंक के लिए प्रेषित कर दिया गया था, जिसमें बैंक द्वारा सभी आवेदनों पर ऋण स्वीकृत करते हुए वितरित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना में 38 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके लिए 166 आवेदन प्राप्त हुए थे। 91 आवेदनों को बैंक के लिए प्रेषित कर दिया गया है। बैंक द्वारा 10 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए पांच आवेदकों को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। ओडीओपी हींग में 50 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके लिए 121 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 68 आवेदनों को कार्यवाही के लिए बैंक के लिए प्रेषित किया गया है, जिसमें बैंक द्वारा 09 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए 04 आवेदनों को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। डीएम ने लंबित प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम, अधीक्षण अभियंता विद्युत, एक्सईन पीडब्लूडी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व उद्यमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed