{"_id":"5e39b92b8ebc3ee59555f51d","slug":"hathras-dm-honored-mothers-on-the-birth-of-girls-hathras-news-ali2258114127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कन्याओं के जन्म पर माताओं को डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कन्याओं के जन्म पर माताओं को डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन
हाथरस: बागला जिला महिला अस्पताल में बेटी के जन्मदिन पर मां को सम्मानित करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
कन्याओं के जन्म पर माताओं को किया सम्मानित
कन्या सुमंगला योजना के लिए फॉर्म भी भरवाए गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने और बालक बालिका में लैंगिक भेद समाप्त करने के उद्देश्य से डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिला महिला चिकित्सालय में जन्म लेने वाली आठ बालिकाओं की माताओं को बधाई पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
डीएम ने कहा कि समाज में अभी भी बालिकाओं के जन्म पर हर्षोल्लास का वातावरण कम ही देखने को मिलता है। डीएम ने बालिकाओं की माताओं तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित कर बालिकाओं के पालन पोषण में उनका हौसला बढ़ाया गया और बालिकाओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही समस्त सेवाओं एवं सुविधाओं को प्रदान करने का आश्वासन दिया। डीएम ने मिष्ठान, जॉनसन बेबी किट, पुष्पगुच्छ और अमरूद का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया।
इस मौके पर बेबी निवासी धातुरा खुर्द, शशि छोटा नवीपुर, गीता वर्मा निवासी चमन गली, पूजा रानी निवासी लाड़पुर हाथरस, भावना शर्मा निवासी प्रकाश टॉकीज हाथरस, भूरी पत्नी अशरफ निवासी लाड़पुर, राधा निवासी नयाबास हाथरस और कमला निवासी लाड़पुर सम्मानित की गईं। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि पांच बालिकाओं, जो अपनी मां की पहली संतान है, को कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कराई।