Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM gave notice to four SDMs and Tehsildars

हाथरस: चार एसडीएम एवं तहसीलदारों को डीएम ने इसलिए दिया नोटिस

Sun, 24 Jul 2022 10:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM gave notice to four SDMs and Tehsildars
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने तेवर तलख किए हैं। डीएम ने शिकायतों के मूल्यांकन में कमी पाए जाने पर सिकंदराराऊ, सासनी, हाथरस सदर एवं सादाबाद के एसडीएम एवं तहसीलदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। विगत तीन माह में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा में लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है।
शासन की ओर से आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व अन्य पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण न होने की स्थिति में शिकायत संबंधित विभागीय अधिकारी के डिफॉल्टर श्रेणी में चली जाती है।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रत्येक माह इन पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण का मूल्यांकन किया जाता है। इस आधार पर जिले को रैंकिंग भी प्रदान की जाती है। इन शिकायतों के निस्तारण में पिछले तीन माह से लापरवाही बरती जा रही थी। इस आधार पर डीएम ने नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed