फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM expressed resentment over not downloading Arogya Setu app

हाथरस: आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड नहीं किए जाने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 18 Aug 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM expressed resentment over not downloading Arogya Setu app
हाथरस: कलेक्ट्रेट में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा की। इस दौरान जिले में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किए जाने की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ, डीआईओएस व बीएसए को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास खंडों पर लंबित आवेदनों को समय से निस्तारित कराया जाना सुनिश्चित करें। ब्लॉक स्तर पर इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने डीआईओएस व बीएसए को निर्देश देते हुए कहा कि कक्षा 1, कक्षा 6, कक्षा 9 व स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए नामांकित बालिकाओं एवं योजना से आच्छादित बालिकाओं की संख्या का विवरण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें और जिन स्कूलों में अधिक आवेदन लंबित है, उन्हें संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निस्तारित कराया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत कुल पंजीकृत 1283 आवेदन, 1093 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त, मुख्यालय भेजे गए कुल 833 आवेदन, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्तर पर लंबित आवेदन 94, प्रथम तिमाही में विभिन्न स्तरों पर लंबित आवेदन 201 तथा द्वितीय तिमाही में विभिन्न स्तरों पर लंबित आवेदन 266 हैं। खंड शिक्षा अधिकारी स्तर पर लंबित 175, बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर पर लंबित 38, खंड विकास अधिकारी स्तर पर लंबित 129, उप जिलाधिकारी स्तर पर 33 तथा जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर आवेदन 18 लंबित होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed