फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM expressed resentment over door-to-door survey in Gijrauli

हाथरस: गिजरौली में द्वार-द्वार सर्वे नहीं होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM expressed resentment over door-to-door survey in Gijrauli
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शिविर कार्यालय के सभागार में कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि देखने में आ रहा है की आरआर टीम द्वारा होम आइसोलेट किए गए व्यक्तियों का मोबाइल एप्लीकेशन पर डाटा फीड नहीं किया जा रहा है। यह स्थिति बेहद असंतोषजनक है। उन्होंने आरआर टीम को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द होम आइसोलेट किए गए लोगों का डाटा मोबाइल एप पर अपलोड किया जाए। यदि आरआर टीम एप पर होम आइसोलेट किए गए व्यक्तियों का डाटा अपलोड करने में प्रशिक्षित नहीं है तो एक दिन नियत कर प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

संक्रमित मरीज को होम आइसोलेट करते हुए आरआर टीम द्वारा सभी औपचारिकताए पूरी की जाएं और मरीज के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप और अन्य एप को डाउनलोड कराया जाना सुनिश्चित करें। गिजरौली में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए पूर्व बैठक में निर्देशित किया गया था, लेकिन वहां पर डोर-टू-डोर सर्वे नहीं कराया गया। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सर्विलांस टीम को गिजरौली का फिर डोर-टू-डोर सर्वे कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, एडीएम जेपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed