{"_id":"61140e2e8ebc3e5e9d197a3b","slug":"hathras-dm-expressed-displeasure-over-the-poor-progress-of-health-department-s-plans-hathras-news-ali2704816178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस ः स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की खराब प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस ः स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की खराब प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की डीएम रमेश रंजन ने समीक्षा की। डीएम नेे सीएमओ को सीएचसी व पीएचसी के प्रभारियों को निर्धारित दवाइयों से संबंधित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जन्म के समय नवजात शिशुओं को दिए जाने वाले टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक न होने और प्रसव दर कम होने पर नाराजगी जताई।
टीकाकरण में हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ, हसायन, महौ व मुरसान में प्रगति संतोषजनक न होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अपने स्तर से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि क्षीणता में प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने बैठक के दौरान कहा कि किसी भी दशा में फर्जी आंकड़े प्रस्तुत न किए जाएं।
डीएम ने समस्त एमओआईसी को गोल्डन कार्ड बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन एमओआईसी की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उसमें सुधार लाएं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में भुगतान लंबित होने पर जिलाधिकारी ने लंबित भुगतान तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में सिकंदराराऊ, हसायन, सहपऊ, मुरसान की प्रगति खराब होने पर भी नाराजगी जताई।