फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM expressed displeasure over the low progress of vaccination at the guardian booth

हाथरस : अभिभावक बूथ पर टीकाकरण की कम प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 01 Jun 2021 10:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM expressed displeasure over the low progress of vaccination at the guardian booth
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में (18 से 44 वर्ष की आयु तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के) कलेक्ट्रेट कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों व उनके परिवारीजनों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पर 18 से 44 वर्ष तथा 45 वर्ष की आयु के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए। जनपद न्यायालय में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। वहीं अभिभावक बूथ पर टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने टीकाकरण के लिए आने वाले सभी न्यायालय कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों का डेटा पंजिका पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस क्रम में डीएम ने बेसिक शिक्षा कार्यालय में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने जीजीआईसी में 12 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए अभिभावक स्पेशल बूथ कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल से टीकाकरण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में 18 से 44 वर्ष के 50, 45 प्लस के 10, विकास भवन में 18 से 44 वर्ष के 40, जनपद कोर्ट में 18 से 44 वर्ष के 50, 45 प्लस के 20, बीएसए ऑफिस में 18 से 44 वर्ष के 80, जीजीआईसी इंटर कालेज में 18 से 44 वर्ष के 20 लोगो को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed