फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras DM driver daughter shot dead

UP: हाथरस में डीएम की गाड़ी के ड्राइवर की बेटी पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Jun 2025 09:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 09:32 PM IST
सार

डीएम के ड्राइवर राकेश शर्मा की बेटी कल्पिता शर्मा और पत्नी स्कूटी से जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। गोली लगने से ड्राइवर की बेटी की मौत हो गई। घटना की चश्मदीद गवाह ड्राइवर की पत्नी हैं।

विज्ञापन
Hathras DM driver daughter shot dead
मृतका कल्पिता शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में 14 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे मां के साथ बाजार जा रही स्कूटी सवार डीएम के चालक की बेटी कल्पिता शर्मा उर्फ टिंकल (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली बाजू को चीरते हुए फेफड़ों में जा घुसी। बुलेट सवार युवकों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। कल्पिता मथुरा के सरकारी अस्पताल में नर्स थी। मृतका के पिता का आरोप है कि उनके बेटे विशाल की पत्नी ज्योति ने अपने दोस्त से यह हत्या कराई है। इस वारदात में उनके घर से चोरी हुए रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन


डीएम के चालक राकेश शर्मा का परिवार तहसील परिसर में ही रहता है। 14 जून शाम करीब साढ़े सात बजे कल्पिता अपनी मां उर्मिला के साथ स्कूटी से बाजार खरीदारी करने जा रही थी। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कल्पिता स्कूटी चला रही थी और मां पीछे बैठी थी। जब यह दोनों सदर तहसील के गेट पर पहुंचे, तभी पीछे से आई बुलेट ने इन्हें ओवरटेक किया और पीछे बैठे युवक ने कल्पिता पर गोली चला दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जमा भीड़गोली लगते ही कल्पिता स्कूटी लेकर गिर गई। मां उर्मिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग दौड़े भी, मगर तब तक बुलेट सवार दोनों हमलावर फरार हो चुके थे। खून से लथपथ युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता राकेश शर्मा ने अपने बेटे की पत्नी पर ही आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके बेटे विशाल की पत्नी ज्योति से परिवार का करीब एक साल से मनमुटाव चल रहा है। छह माह पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। उन्होंने ज्योति पर ही अपने दोस्त से कल्पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस वारदात में सात माह पहले घर से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर के इस्तेमाल होने की भी बात पुलिस को बताई है। 
पोस्टमार्टम गृह पर डीएम के वाहन चालक राकेश शर्मा से बात करतेे ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय।रिवाल्वर चोरी का मुकदमा भी ज्योति के रिश्तेदार श्याम उर्फ सूरज निवासी खोंड़ा हजारी पर दर्ज कराया गया था। घटना के वक्त बेटी के साथ मौजूद रही मृतका की मां ने सादाबाद निवासी गुलशन भारद्वाज नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। गुलशन और उसके फुफेरे भाई नवीन, ज्योति व श्याम उर्फ सूरज के खिलाफ तहरीर दी गई है।
बागला जिला अस्पताल में मृतका की मां को संभालती पुलिस व बेटा विशाल
सात माह पहले घर से हो गई थी पिस्टल चोरी
राकेश शर्मा ने बताया कि उनके घर से करीब सात-आठ माह पहले लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गई थी। उस समय ज्योति का रिश्तेदार श्याम उर्फ सूरज निवासी खोड़ा हजारी घर आया हुआ था। उसके खिलाफ पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक पिस्टल तलाश नहीं पाई है। उन्होंने उसी पिस्टल से हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। 

तहसील सदर के गेट पर डीएम के चालक की बेटी की हत्या की गई है। घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतका की मां ने बताया है कि पुत्रवधू के दोस्त गुलशन भारद्वाज निवासी सादाबाद ने गोली मारी थी।-चिरंजीवनाथ सिन्हा एसपी, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed