{"_id":"601853188ebc3e2c5153e2ca","slug":"hathras-dm-awarded-to-the-victorious-players-hathras-news-ali2551881175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विजयी खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विजयी खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन
हाथरस : बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में चल रही तीन दिवसीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट प्रतियोगिता का समापन जिलाधिकारी रमेश रंजन ने किया। डीएम ने सभी विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
सोमवार को खेले गए मैचों के बारे में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि बॉयज सिंगल अंडर-17 का मैच निष्कर्ष चौहान आगरा और देवांश अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें निष्कर्ष चौहान विनर और देवांश रनर रहे। गर्ल्स सिंगल अंडर-17 का मैच देवांशी शर्मा अलीगढ़ और वाणी शर्मा बरेली के बीच खेला गया, जिसमें वाणी शर्मा विजेता और देवांशी शर्मा रनर रहीं।
वीमेंस सिंगल का मैच वाणी शर्मा बरेली और राधा ठाकुर आगरा के बीच हुआ, जिसमें राधा विजेता और वाणी शर्मा बरेली उपविजेता रहीं। वीमेंस डबल का मैच अलीना फातिमा, देवांशी शर्मा और लवली व शोभा के बीच खेला गया। इसमें लवली व शोभा की टीम विजेता एवं अलीना फातिमा, देवांशी शर्मा की टीम उपविजेता रही। मिक्स डबल का मैच शुभम आनंद, वाणी शर्मा और हर्ष सिंह, प्रज्ञा सिंह के बीच खेला गया। इसमें हर्ष सिंह, प्रज्ञा सिंह की टीम विजेता एवं शुभम आनंद और वानी शर्मा की टीम उपविजेता रहीं। मेंस सिंगल का मैच वेदांश मथुरा तथा शुभम आनंद बरेली के बीच खेला गया, जिसमें शुभम आनंद विजेता और देवांश मथुरा उपविजेता रहे।
विज्ञापन
मेंस डबल का मैच आगरा और जितेंद्र व हर्ष अलीगढ़ की टीम के बीच हुआ। इसमें अलीगढ़ की टीम विजेता और आगरा की टीम उपविजेता रही। डीएम ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डीएम ने एसडीएम हाथरस, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा तथा पीसी बागला इंटर कॉलेज के पूर्व स्पोर्ट्स टीचर बीएल सारस्वत को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के मुख्य व्यवस्थापक संजीव रावत ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, सुजीत पचौरी, गौरव पचौरी, आयुष, सागर अग्रवाल और मुख्य मैच रेफरी विकास चौहान मौजूद थे।