फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras DM Ashish Kumar visit health services on first day

Hathras: पहले ही दिन डीएम ने ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड, दवा-पर्चा काउंटर का लिया जायजा, मरीजों से की बातचीत

Thu, 27 Jun 2024 06:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 06:24 PM IST
सार

आईएएस आशीष कुमार ने हाथरस का चार्ज संभालने के बाद पहले दिन बागला जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीटी स्कैन कक्ष, पर्ची काउंटर, बाल रोग विभाग, ईएनटी कक्ष, एनपीपीसीडी कक्ष, वरिष्ठ परामर्शदाता कक्ष, दवा वितरण कक्ष, डेंगू वार्ड, एनआरसी कक्ष, महिला अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी, एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम, जच्चा बच्चा वार्ड, जनरल महिला/पुरुष वार्ड व इमरजेंसी का जायजा लिया।

विज्ञापन
Hathras DM Ashish Kumar visit health services on first day
बागला जिला अस्पताल का निरीक्षण करते नवागत डीएम आशीष कुमार - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

हाथरस के नवागत डीएम चार्ज संभालने के बाद ही एक्शन में दिखाई दिए। डीएम आशीष कुमार 27 जून सुबह शहर के बागला संयुक्त जिला व जिला महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, सीटी स्कैन, दवा, पर्चा काउंटर और वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान नवागत डीएम अशीष कुमार ने सीटी स्कैन कक्ष, पर्ची काउंटर, बाल रोग विभाग, ईएनटी कक्ष, एनपीपीसीडी कक्ष, वरिष्ठ परामर्शदाता कक्ष, दवा वितरण कक्ष, डेंगू वार्ड, एनआरसी कक्ष, महिला अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी, एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम, जच्चा बच्चा वार्ड, जनरल महिला/पुरुष वार्ड व इमरजेंसी का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 25 से 30 सीटी स्कैन किए जाते हैं। देर रात्रि में यदि कोई मरीज आपातकालीन स्थिति में सीटी स्कैन के लिए आता है तो डॉक्टर को बुलाकर मरीज का सीटी स्कैन कराया जाता है। अस्पताल में लगभग 2000 मरीजों को ओपीडी में देखा जाता है। निरीक्षण के समय तक 129 मरीजों को पर्ची दी गई थी। डीएम ने मरीजों के बैठने के प्रबंध करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा काउंटर निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजिका से दवाओं का मिलान कराया। स्टॉक पंजिका अपूर्ण पाए जाने पर डीएम ने फार्मासिस्ट को दो दिन के अंदर स्टॉक पंजिका को पूर्ण करने और सीएमएस को रिपोर्ट देने को कहा। पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. संध्या एवं आहार विशेषज्ञ पारूल जौहरी उपस्थित मिली। उन्होंने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में पांच-पांच बेड के दो कक्ष संचालित हैं। एक कक्ष प्ले रूम है। वर्तमान में पांच बच्चे भर्ती हैं। भर्ती बच्चों के माता-पता से डीएम ने बात की। 

डीएम ने आरबीएसके टीम, आंगनबाड़ी केंद्र, पीएचसी और सीएचसी सेंटरों से अधिक से अधिक कुपोषित या जरूरतमंद बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए। डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की। चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने महिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, प्रसव कक्ष, एसएनसीयू वार्ड का जायजा लिया। 

डीएम ने अस्पताल के बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के निर्देश दिए। आपातकालीन वार्ड के बाहर जलनिकासी के प्रबंध करने और नालियों की साफ-सफाई कराने के साथ ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह, सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed