फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM angry for not getting the beautification work done as per the standard

हाथरस : मानक के अनुरूप सौंदर्यीकरण का कार्य न कराने पर डीएम नाराज

Tue, 12 Oct 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM angry for not getting the beautification work done as per the standard
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीएम ने सभी प्रस्ताव जनसामान्य की आधारभूत सुविधाओं से संबंधित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। यह भी निर्णय लिया गया कि जो प्रस्ताव टुकड़ो में प्रस्तुत किए गए हैं, उनको एक ही माना जाएगा। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत की ओर से प्रस्तुत किए गए कुछ प्रस्तावों को छोड़कर शेष प्रस्ताव सर्व सहमति से पास किए गए। पूर्व में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण के कार्यों को निर्धारित मानक के अनुरूप न कराए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

पूर्व बैठक में जिन प्रस्तावों को सर्व सहमति के आधार पर स्वीकृति दी गई थी, परंतु अभी तक उन स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया का पूर्ण नहीं किया गया है, उन सभी स्वीकृत कार्यों को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को डीपीआर तैयार करते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed