{"_id":"634afb25d70ad2446f4b8e7a","slug":"hathras-dm-and-sp-took-stock-of-examination-centers-hathras-news-ali3027362137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डीएम व एसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डीएम व एसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
विज्ञापन
हाथरस : पीईटी के लिए एक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे देखते डीएम, एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 के दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने जिले भर के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा को नकल विहीन व शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए।
दोनों अधिकारियों ने ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल रूहेरी, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तथा पीबीएएस इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने परीक्षा कक्ष में पहुंचकर प्रथम पाली की चल रही परीक्षा का जायजा लिया।
परीक्षा केंद्रों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र प्रभारियों से परीक्षार्थियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति के बारे में जानकारी ली। परीक्षा कक्षा में निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच कंट्रोल रूम से की जहां पर सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित मिले। दूसरी ओर कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम के जरिये सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी निगरानी रखी गई। इसके लिए सुबह से ही कंट्रोल रूम में अफसर व कर्मचारी तैनात रहे। संवाद