{"_id":"600336328ebc3e31460f9ef8","slug":"hathras-district-administration-tightens-for-three-tier-panchayat-elections-hathras-news-ali253933526","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से कराने को लेकर डीएम रमेश रंजन ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीएम ने मतदान से जुड़े प्रभारी सहायक अधिकारियों से तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों को प्रभार सौंपे गए हैं, वह उनका पालन करें। डीएम ने कहा कि चार दिन के अंदर बनाए गए बूथों का भ्रमण करें। यदि वहां किसी प्रकार की समस्या है तो उसका तत्काल निस्तारण करें।
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि बूथों पर प्रकाश, शौचालय, बाउंड्रीवाल, पीने का पानी आदि व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण करें। जांच के उपरांत अलग बूथ बनाए जाने की आवश्यकता है तो उसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि रूट चार्ट प्लान तैयार कर लिया जाए, जिससे चुनाव के समय परेशानी का सामना न करना पड़े। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का चिन्हीकरण किया जाए। डीएम ने कहा कि स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए आख्या उपलब्ध कराई जाए।